अश्लील वीडियो से नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया रेप










अजमेर जिले के ब्यावर में 17 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी के द्वारा अश्लील फोटो-वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़िता के पिता ने ब्यावर सिटी थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जोधा के द्वारा की जा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

