21 वर्षीय युवक की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत


21 वर्षीय युवक की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत
पानी की डिग्गी में डूबने से 21 वर्षीय युवक की खबर सामने आई है। घटना पूगल थाना क्षेत्र के चक 06 एमएम की है। जहां रूपाराम (21) पुत्र लाखाराम मेघवाल खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता लाखाराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है।


CATEGORIES
Share This