Bollywood : साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के बिग बी अमिताभ को लेकर कर दिए एक साथ कई खुलासे, एबीसीएल के घाटे से लेकर यश चोपड़ा के घर तक बात..










पैन इण्डिया सुपरस्टार रजनीकांत और महानायक अमिताभ बच्चन बरसों बाद एक तमिल फ़िल्म “वैट्टीयां” में नजर आने वाले है। रजनीकांत और बिग बी इससे पूर्व गिरफ्तार, अंधा कानून और हम जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके है। इन दिनों अपनी नई फ़िल्म का प्रचार कर रहें रजनीकांत ने बिग बी के बारे में कई चौकानें वाले खुलासे किए है।
रजनीकांत ने कहा जब बच्चन साब 55-56 साल की उम्र में फिल्मों में काम करके बोर हो गए तो बिग बी अकेले एक दो साल के लिए स्विटजरलैंड चले गए, वहां एक फ्लैट लिया और अकेले रहें और सारा काम खुद ही करते थे।
रजनीकान्त ने कहा वापिस आकर बिग बी ने ABCL कम्पनी बनाई, जो घाटे में चली गई, बिग बी पर कर्जा हो गया, लोग उन पर हंस रहें थे, लोग उनके असफल होने का जश्न मना रहें थे।
रजनीकांत ने कहा कि 65 साल की उम्र में बच्चन साहब ने 18-18 घंटे काम करके अपना कर्ज चुकाया। रजनीकांत ने कहा जब बिग बी के पास काम नहीं था तो काम मांगने के लिए अमिताभ बच्चन मंकी कैप पहनकर निर्देशक यश चोपड़ा के घर गए थे और यश चोपड़ा ने बिग बी को मोहब्बतें में भूमिका दे दी। रजनीकांत ने कहा कि बिग बी आज भी 83 साल की उम्र में रोजाना 10 घंटे काम करते है, बच्चन साहब मेरे रोल मॉडल और गुरु है।
मनोज रतन व्यास

