भाजपा के युवा नेता का निधन,छाई शोक की लहर










भाजपा के युवा नेता व पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मधुसूदन शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अपेक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी जांचों में ब्लॉकेज की समस्या सामने आई थी। जिसके बाद परिजन आज सुबह जयपुर लेकर जाने वाले थे। इस दौरान सुबह 6 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। जिस किसी ने इस खबर को सुना। वे अवाक से रहे गये। सूचना के साथ ही उनके घर पर मिलने वालों का हुजूम सा उमडऩे लगा। गौरतलब रहे कि मधुसूदन शर्मा की पत्नी नीलम जांगिड़ 2014 में पार्षद बनी। इस कार्यकाल के समय मधुसूदन ने अपने वार्ड में अनेक विकास कार्य करवाएं। इसके बाद वे पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के साथ सेवाकार्यों में लगे रहे। उन्होंने रांका की ओर से संचालित ट्रस्टों में अहम सदस्य के रूप में भागीदारी निभाते हुए पुनीत कार्य किये। वे भाजपा में संगठन स्तर पर अनेक पदों पर भी रहे। उनके निधन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय आचार्य सहित अनेक जनों ने शोक जताया है।उनकी अंतिम यात्रा शाम 4 बजे उनके आवास से आरसीपी कॉलोनी स्थित मुक्तिधाम जाएगी।

