युवक पर दिन दहाड़े लाठी डंडों और बरछी से जानलेवा हमला, मामला दर्ज


खाजूवाला कृषि मंडी कार्यालय के सामने एक युवक पर दिनदहाड़े धारदार हथियारों से जानलेवा हमला हुआ। लाठी डंडों और बरछी से युवक के साथ मारपीट की गई। एएसआई सुरेश यादव ने बताया कि कार और बाइक पर करीब आधा दर्जन बदमाश सवार होकर आए थे। उन्होंने 28 साल के युवक दिनेश कुमार पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया। मौके से हथियार बरामद हुए हैं। घटना के बद आरोपी फरार हो गए।


CATEGORIES
Share This