बीकानेर :फेस्टिवल और वैडिंग सीजन आने से पहले बीकानेर के लोगों के लिए आई ये गुड न्यूज,अब रोजाना जयपुर-दिल्ली हवाई सफर की मिलेगी सहूलियत


दिवाली से पहले बीकानेर के हवाई यात्रियों के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। दिवाली से पहले आगामी 27 अक्टूबर से बीकानेर से दिल्ली-जयपुर की फ्लाइट हफ्ते में 6 दिन तक ऑपरेशनल रहेगी, फिलहाल बीकानेर के लोगों को हफ्ते में दो दिन का ही हवाई सफर का मौका मिलता है।

नाल एयरपोर्ट के निदेशक राजेंद्र सिंह के अनुसार केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रयासों से अब बीकानेर में हवाई सेवा हफ्ते के 6 दिन मिलेगी।

27 अक्टूबर से 29 मार्च 2025 तक यही शेड्यूल रहेगा, हफ्ते के 6 दिन फ्लाइट होने से आगामी फेस्टिवल और वैडिंग सीजन में बीकानेर के आम लोगों और प्रवासी लोगों को त्वरित आने जाने में आसानी होगी, टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
मनोज रतन व्यास


CATEGORIES
Share This