IMD ने जारी किया अलर्ट,आज बीकानेर संभाग सहित इन जिलो में बारिश के साथ ठंड बढ़ने के आसार










– राजस्थान में भारी बारिश की कोई संभावना आने वाले दिनों में नहीं है। प्रदेशभर से मानसून लगभग विदा हो गया है लेकिन अब भी कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो पूर्वी राजस्थान में आज बारिश की संभावना है साथ ही पश्चिमी राजस्थान में कुछ-कुछ जगहों पर बारिश होगी। अभी-अभी कई जिलों को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में 3 घंटे के अंदर होगी बारिश
मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक, राजस्थान के भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, जैसलमेर जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां आगामी तीन घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि ये अलर्ट दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को शाम तक प्रभावी रहेगा।
इन जिलों में आज होगी बारिश
आइएमडी जयपुर की मानें तो राजस्थान के बीकानेर संभाग में यानी बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

