Bikaner Accident : नाल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत










रविवार की शाम बीकानेर से दस किलोमीटर दूर नाल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा कैथल निवासी सुभाष चन्द्र ओड अपने बेटे विकास ओड (18) फलोदी जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी कमल नामक एक ड्राइवर चला रहा। विकास ओड को चलती गाड़ी में नींद आ जाने और पिकअप गाड़ी का गेट खराब होने के चलते विकास सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गया। उसे तुंरत अस्पताल पहुचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नाल पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। नाला थाना के एएसआई सुभाष मामलें की छानबीन कर रहे है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

