बीकानेर : रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग










बीकानेर जिले में एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के नोखा के घंटा घर के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। अचानक लगी आग की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। इस दौरान आस-पास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। यह बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

