बिग्गा के पास ट्रक जीप की आमने सामने की टक्कर में 2 की मृत्यु, घायलों को बीकानेर रेफर










10 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग11 पर पर बिग्गा के पास ट्रक और जीप की आमने सामने की टक्कर हो गयी। जीप में सवार 2 लोगो की मृत्यु हो गयी। 2 घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर जबरदस्त थी। जीप का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त सभी को एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलेंस एवं आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लाया गया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

