घर के बाहर खड़ी बाइक को किया आग के हवाले, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद


शहर के अंदरूनी इलाके में घर के आगे खड़ी मोटरसाइकल में आग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहर के आचार्य चौक की गली में रविवार देर रात करीब दो बजे के आसपास घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात युवक आग लगाकर भाग गए। घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। वीडियो में पूरा घटनाक्रम नजर आ रहा है, जिसमें दो लोग बाइक पर आते है और खड़ी गाड़ी पर पेट्रोल डाल कर आग के हवाले कर वहां से भाग जाते है। मोटरसाईकिल किसकी है और क्यों आग लगाई गई, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।


CATEGORIES
Share This