हाइवे पर हादसा: बेकाबू रफ्तार ने रोंदी एक परिवार की तीन पीढि़यां


September 24, 2024 / By R.Khabar Team

हाइवे पर हादसा: बेकाबू रफ्तार ने रोंदी एक परिवार की तीन पीढि़यां
कोटा के रानपुरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 52 पर विजयपुरा गांव में सोमवार शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि तीनों सुकेत से कोटा आ रहे थे।

बाइक पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ईश्वर सेन के साथ उसकी मां इसमें मां लक्ष्मीबाई और 18 माह का बेटा अथर्व था। इनकी बाइक को पीछे से किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस फरार हुए वाहन चालक को तलाश रही है। परिजन ने बताया कि तीनों सुकेत में ईश्वर के नाना के घर श्राद्ध में गए थे। दिनभर वहां पर रुकने बाद में शाम को कोटा लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है। मृतक ईश्वर के पिता आयुर्वेद विभाग में पदस्थ हैं।


CATEGORIES
Share This