कुचामन डबल मर्डर मामला; तीन आरोपी डिटेन, 16 आईडेंटीफाई:










कुचामन के राणासर में हुए डबल मर्डर मामले में ADG क्राइम दिनेश एमएन खुद कुचामन पहुंचे हैं और बुधवार शाम मीडिया को बताया कि इस मामले में अब तक हम 3 लोगों को डिटेन कर चुके हैं। एक गाड़ी भी जब्त की गई है। साथ ही अब तक 16 लोगों को आईडेंटीफाई किया जा चुका है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए नागौर, चूरू, सीकर और जयपुर सहित कुछ अन्य जिलों में 30 स्पेशल टीमों के 600 से ज्यादा जवान लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं। हमें उम्मीद है जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

