रिटायर रेल कर्मचारी के सूने मकान में लाखों की चोरी










सात दिन पहले परिवार के साथ गुरुग्राम गए पूर्व रेलवे कर्मचारी के मकान में घुसे चोर ने ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर लिए। इसके साथ ही घर की रसोई में रखे बर्तन व राशन का सामान भी ले गया। मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देख चोरी का पता चला तो पूर्व कर्मचारी घर लौटे और पुलिस से शिकायत की। मौके पर पुलिस को आरोपी के फिंगर प्रिंट भी मिले हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

