गांवों में बंद पड़े हैं अस्पताल


जिलेभर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत एएनएम, एलएचबी की महिला स्वास्थ्य कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य संबंधी सभी सरकारी योजनाएं व सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। हड़ताल के कारण उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ताला लटक रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का करना पड़ रहा है, उन्हें डिलिवरी घर में ही करानी पड़ रही है। बामनवाली, ,सोढवाली,हाफासर,राजपुरा हुड्डान,,धीरेरा, खिलेरिया आदि गांवों में लोग अब परेशान हो गए हैं।


CATEGORIES
Share This