जयपुर में फैक्ट्री की छत से गिरा मजदूर, मौत:










जयपुर में फैक्ट्री की छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। वह लहूलुहान हालत में ढाई घंटे तक फैक्ट्री में पड़ा रहा। बेहोशी की हालत में मिलने पर परिचितों ने SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने मंगलवार दोपहर लापरवाही के चलते मौत होने का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ASI नरेन्द्र कुमार कर रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

