आज का मानसून अपडेट










राजस्थान में बारिश का दौर थमने के साथ पारा चढ़ने लगा है। जयपुर, अलवर समेत कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अभी एक सप्ताह तक बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। सितम्बर के पहले हफ्ते में एक नया वेदर सिस्टम आने की संभावना है। इससे राज्य में बारिश हो सकती है।
अलवर में कल दिन का पारा 36 डिग्री (सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा) दर्ज हुआ। जयपुर में भी तापमान बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया। चित्तौड़गढ़, सीकर, पिलानी, कोटा और चूरू में भी दिन का तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस ऊपर है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

