जयपुर में कॉन्स्टेबल ने घर पर किया सुसाइड


जयपुर में बुधवार सुबह पुलिस कॉन्स्टेबल ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक कॉन्स्टेबल मंगल चंद सैनी (45) बनीपार्क थाने में तैनात था। रात को ड्यूटी कर घर आया था। सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। 3 सितंबर को ही कॉन्स्टेबल की बेटी की सगाई होने वाली थी। घटना जयपुर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र स्थित राजावास इलाके के गणपति नगर की है

जानकारी अनुसार, मंगलवार को बनीपार्क थाने के एक एसआई की विदाई पार्टी थी। पार्टी में खाना खाने के बाद वह घर के लिए निकल गया था। घर आने के बाद परिवार से बात की। फिर सोने चला गया। सुबह करीब 5 से 7 बजे के बीच में कॉन्स्टेबल ने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा हैं। परिवार के साथ कई समय से वह गणपति नगर में रह रहा हैं। सुसाइड के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।


CATEGORIES
Share This