यात्रियों के लिए राहत की खबर:कोटा मंडल से गुजरने वाली 8 जोड़ी गाड़ियों में एक्स्ट्रा कोच लगेंगे


रेल प्रशासन ने यात्री भीड़ व वेटिंग क्लियर करने के उद्देश्य से कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 8 जोड़ी गाड़ियों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का निर्णय किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि बीकानेर कोलकाता, बीकानेर पुरी, मदार कोलकाता, उदयपुर सिटी खजुराहो, भगत की कोठी दादर, जोधपुर वाराणासी सिटी में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है।

इन गाड़ियों में लगाया जाएगा एक्स्ट्रा कोच

-गाड़ी संख्या 12495/12496 बीकानेर कोलकाता बीकानेर में बीकानेर से 7 सितंबर से 28 सितंबर तक व कोलकाता से 8 सितंबर से 29 सितंबर तक 1 एक्स्ट्रा वातानुकूलित थ्री टीयर कोच लगाया जा रहा है।

-गाड़ी संख्या 20471/20472 बीकानेर पुरी में बीकानेर में बीकानेर से 3 सितंबर से 24 सितंबर तक व पुरी से 6 सितंबर से 27 सितंबर तक 1 एक्स्ट्रा वातानुकूलित थ्री टीयर कोच लगाया जा रहा है।

-गाड़ी संख्या 19608/19607 मदार कोलकाता मदार एक्सप्रेस में मदार से 4 सितंबर से 25 सितंबर तक व कोलकाता से 7 सितंबर से 28 सितंबर तक 1 एक्स्ट्रा वातानुकूलित थ्री टीयर कोच लगाया जा रहा है।

-गाड़ी संख्या 19666/19665 उदयपुर सिटी खजुराहो में उदयपुर सिटी से 1 सितंबर से 30 सितंबर तक व खजुराहो से 3 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सामान्य श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है।

-गाड़ी संख्या 20483/20484 भगत की कोठी दादर में भगत की कोठी से 4 सितंबर से 28 सितंबर तक व दादर से 5 सितंबर से 29 सितंबर तक 3 स्लीपर कोच लगाया जा रहा है।

-गाड़ी संख्या 14866 /14865 जोधपुर वाराणासी सिटी में जोधपुर से 1 सितंबर से 30 सितंबर तक व वाराणासी से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 2 स्लीपर कोच लगाया जा रहा है।

-गाड़ी संख्या 14854 /14853 जोधपुर वाराणासी सिटी में जोधपुर से 1 सितंबर से 30 सितंबर तक व वाराणासी से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 2 स्लीपर कोच लगाया जा रहा है।

-गाड़ी संख्या 14864/14863 जोधपुर वाराणासी सिटी में जोधपुर से 1 सितंबर से 30 सितंबर तक व वाराणासी से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 2 स्लीपर कोच लगाया जा रहा है।


CATEGORIES
Share This