सुबह 10:59 से भद्रा, रात 9:02 बजे बाद बांधें राखी


आज रक्षा बंधन पर सुबह 10.59 से ही भद्रा काल शुरू हो जाएगा, इसलिए बहनों को राखी बांधने के लिए रात तक इंतजार करना होगा। रात 9.02 बजे बाद प्रदोष वेला में राखी बांधी जा सकेगी। हालांकि कुछ ज्योतिषियों के अनुसार 31 अगस्त को सूर्योदय से सुबह 7.05 बजे तक राखी बांधने की बात भी कही जा रही है। पुष्कर के पं. कैलाशनाथ दाधीच का कहना है कि बहनों को भाई के राखी बांधने के लिए प्रदोष काल के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में सिर्फ छह मिनट का समय मिलेगा। यह समय भी रात का होगा। यह मुहूर्त 9:03 से 9:09 बजे तक रहेगा हालांकि रात 12:38 बजे तक राखी बांध सकेंगे, क्योंकि पूर्णिमा बुधवार को सुबह 10:59 से भद्रा प्रारंभ होगी जो रात 9:02 तक रहेगी।


CATEGORIES
Share This