RPSC के एग्जाम में कैंडिडेट्स को मिलेंगे 10 मिनट एक्स्ट्रा


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की भर्ती परीक्षाओं में अब कैंडिडेट्स को 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। RPSC ने दूसरी बार टाइम बढ़ाया है।

इससे पहले RPSC ने एग्जाम में सवालों के जवाबों में 4 की जगह 5 ऑप्शन कर दिए थे। तब इसके लिए 5 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम का नियम बनाया था। अब इसे 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया है।

RPSC सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- एग्जाम के दौरान इन 10 मिनट में कैंडिडेट यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि ओएमआर शीट में उन्होंने हर सवाल में आंसर के 5 में से किसी एक ऑप्शन का चयन किया है या नहीं।

मेहता ने बताया कि 24 अगस्त, 2023 को जब 5वें ऑप्शन का नियम जारी किया था, तब 5 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम का प्रावधान किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है। आगामी भर्ती परीक्षाओं से ही यह नियम लागू हो जाएगा।


CATEGORIES
Share This