जमवारामगढ़ में प्रोपर्टी कारोबारी की हत्या करने वाले गिरफ्तार










राजधानी जयपुर की जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी कारोबार की गला रेतकर हत्या करने की वारदात का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मवीर उर्फ दीपक गुर्जर, चेतन वर्मा और हर्ष वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने जमवारामगढ़ इलाके में एक फार्म हाउस पर कार में रामजीलाल मीणा का गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर शराब की बोतल से गला रेतकर हत्या की थी। जयपुर ग्रामीण एसपी राजीव पचार के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

