RAS की तैयारी कर रहे शैतान की आंखें बनेगी रमिला:


उदयपुर में 2-3 सितंबर को दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में आरएएस की तैयारी कर रहे सिरोही जिले के ​नेत्रहीन शैतान के आंखों की रोशनी बनेगी आबू निवासी रमिला। इस समारोह में अलग-अलग राज्यों के 54 जोड़े एक-दूजे का हाथ थामेंगे। यह विवाह समारोह नारायण सेवा संस्थान की ओर से किया जाएगा। संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संस्थान का यह 40वां निःशुल्क विवाह समारोह है। अग्रवाल ने बताया कि इसमें सिरोही जिले के आबूरोड निवासी शैतान का भी विवाह हो रहा है


CATEGORIES
Share This