जीआरपी ने बच्चे को ढूंढ कर मां को सौंपा:गुजरात से रामदेवरा दर्शन के लिए आए थे


जीआरपी ने गुजरात से रामदेवरा दर्शन करने आए दो बच्चों को उसकी मां से मिलाया। बच्चे गलती से दूसरी ट्रेन में चढ गए मां बच्चों को ढूंढ रही थी जीआरपी कांस्टेबल को जानकारी दी उन्होंने तुरंत बच्चों को ढूंढा और जैसलमेर लालगढ एक्सप्रेस से बच्चों को लाकर उसकी मां को सौंपा। बच्चे खेलते-खेलते प्लेटफॉर्म पर खड़ी गाड़ी में चढ़ गए थे

जीआरपी थानाधिकारी महेश श्रीमाली ने बताया की आज दोपहर करीब 1:30 बजे गुमशुदा दो बच्चों को जीआरपी द्वारा तलाश कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पाटन गुजरात निवासी शांति बहन और प्रभावती बहन रामदेवरा दर्शन करने के बाद ट्रेन साबरमती एक्सप्रेस में वापस पाटन जाने के लिए रेलवे स्टेशन रामदेवरा पर मुसाफिरखाना में आराम कर रहे थे। उनका बेटा 5 वर्षीय हितेश और बेटी 7 वर्षीय मोनिका खेलते हुए भुलवंश ट्रेन जैसलमेर – लालगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ गए। इसकी सूचना मिलते ही रामदेवरा स्टेशन पर आए जीआरपी जाब्ता के फलौदी चौकी प्रभारी मानसिंह कांस्टेबल सुभाष चंद व महिला कांस्टेबल श्रीमती पिस्ता ने तत्काल प्लेटफॉर्म ,मुसाफिरखाना के सामने वाले तीन कोच चेक किये बच्चे उसी में बैठे मिले जिसे उनकी मां को सुपुर्द किया गया।


CATEGORIES
Share This