पटवारी-तहसीलदारों की पेन डाउन हड़ताल










राजस्थान के पटवार भवनों, तहसील और उपखंड ऑफिसों में आज आमजन का काम प्रभावित रहा। रेवेन्यू डिपार्टमेंट से जुड़े कर्मचारियों-अधिकारियों (पटवारी, गिरदावर, नायब तहसीलदार, तहसीलदार) ने अपनी मांगों को लेकर आज पेन डाउन हड़ताल रखी। इसके कारण आमजन से जुड़े सामान्य काम आज नहीं हो सके। इस पेन डाउन हड़ताल का असर आज रूटिन के कामों पर दिखा। म्यूटेशन खोलने, जमीनों की पैमाइश, नामांतरण जैसे काम आज नहीं हो सके। इधर पटवार भवनों में भी कर्मचारियों के नहीं होने से लोग परेशान रहे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

