व्यापारी के घर में घुसकर फिरौती मांगने का मामला:










पुलिस ने व्यास कॉलोनी के सेक्टर पांच में व्यापारी के घर में घुसकर 80 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले 10 हजार रुपए के इनामी गुर्गे को गिरफ्तार किया है। फिरौती मांगने वाले गुर्गे ने इसके लिए रोहित गोदारा से बात भी कराई थी। रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों ने 17 जुलाई को व्यास कॉलोनी के पांच नंबर सेक्टर में रहने वाले व्यापारी लक्ष्मीनारायण ब्राह्मण के घर में घुस गए थे। लक्ष्मीनारायण बिजनेस के काम से दिल्ली गए थे। बदमाशों ने उनकी पत्नी झमकू देवी की रोहित गोदारा से फोन पर बात कराई और 80 लाख रुपए की फिरौती मांगी। नहीं देने पर उसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद से व्यास कॉलोनी थाने के एसएचओ लक्ष्मणसिंह राठौड़ और साइबर सेल के हेड कांस्टेबल दीपक यादव अभियुक्तों की लोकेशन और उनकी तलाश में जुटे थे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

