पहाड़ी इलाके में पकड़ी गई गैंग का मामला










बीते दिनों सीकर के जीणमाता इलाके में अवैध हथियारों के साथ पकड़ी गई गैंग को हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जीणमाता पुलिस ने रैवासा और नीमेड़ा गांव के बीच पहाड़ियों में दबिश देकर गैंग के मुखिया अशोक कुमार, विकास कुमावत, मनीष कुमावत, दिलराज कुमार, मुकेश मीणा, राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पांच पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जिनसे पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने हथियार खरीदने के लिए करौली के एक बदमाश को हजारों रुपए ट्रांसफर किए थे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

