किसानों ने लगाया कलेक्ट्रेट पर जाम:नाके छोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े


शहर में प्रवेश के रास्तों पर पिछले दो दिन से डटे किसान रविवार को कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए। इन लोगों ने कलेक्ट्रेट के आगे जाम लगा दिया।दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किसानों ने शहर के पदमपुर रोड, हिंदुमलकोट रोड, श्रीकरणपुर रोड, केसरीसिंहपुर रोड और सूरतगढ़ रोड के नाकों से होते हुए शहर में प्रवेश किया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का कहना था कि किसान नेताओं ने दो दिन नाकों पर रुकने के बाद शनिवार शाम शहर में प्रवेश की घोषणा कर दी थी। रविवार का दिन होने से पुलिस ने भी इन लोगों का ज्यादा विरोध नहीं किया।


CATEGORIES
Share This