जयपुर में रोड एक्सीडेंट में स्कूल छात्र की मौत:


जयपुर में रविवार सुबह रोड एक्सीडेंट में एक स्कूल छात्र की मौत हो गई। वह दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक पर सेंट्रल पार्क जाने के लिए स्कूटी पर निकला था। उन्होंने पीछे से लोडिंग ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे दोस्त के मामूली चोट आई। एक्सीडेंट थाना पुलिस (वेस्ट) ने SMS हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लोडिंग ई-रिक्शा व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है


CATEGORIES
Share This