दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत:


सूरतगढ़- श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे संख्या 62 पर मानकसर फ्लाई ओवर से आगे मौजगढ़ मोड़ के पास शनिवार देर शाम को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक जाने की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन जने गंभीर घायल हो गए

एएसआई नूर मोहम्मद ने बताया कि बजाज प्लेटिना बाइक सवार मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान अनिल कुमार (22) पुत्र मनफूलराम निवासी 6 एलएम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घायलों में अश्विनी और चिड़िया देवी मां-बेटे हैं। इनमें चिड़िया देवी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए परिजनों को सूचना दी है।


CATEGORIES
Share This