कृषक ने फांसी लगाकर दी जान:बहू ने दर्ज करवाया था उत्पीड़न का मामला










अपने घर से नहाने के लिए निकले 50 साल के अधेड़ ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। अधेड़ के सुसाइड करने के पीछे उसके बेटे के ससुराल वालों द्वारा दहेज व नारी उत्पीड़न का मामला दर्ज बताया जा रहा है। इसी मामले को लेकर बीती रात को सूरत पुलिस के जवान उसके घर पहुंचे थे। रविवार को उसे थाने बुलाया था। अधेड़ के सुसाइड के बाद उसके परिजन व ग्रामीणों ने मोर्चरी के बाहर हंगामा कर दिया और शव उठाने से इनकार कर दिया। गंगापुर सीओ लाभूराम बिश्नोई व गंगापुर थाना प्रभारी नरेंद्र जैन सहित पुलिस जाब्ता गंगापुर हॉस्पिटल पहुंचा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

