शेयर मार्केट में इनवेस्ट के नाम पर 16 लाख ठगे










पुलिस कमिश्नरेट के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर फ्रॉड का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर थाने में यह मामला दर्ज हुआ है।
कृतिका शर्मा (27) पुत्र रमेश शर्मा निवासी 21 e175 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड ने बताया विक्टोरिया एंक्लेव पाल रोड में सर्विस करती है। साल 2008 में एक कंपनी में काम के दौरान उसकी मुलाकात जनता कॉलोनी कुड़ी भगतासनी में रहने वाले हर्ष कुमार गौड़ पुत्र महेश चंद्र गौड़ से हुई।
हर्ष ने अपने साथ खुद के जीजा सूर्यप्रकाश और उसके पिता रामकिशोर से मुलाकात कराई। जिन्होंने मिलकर उसे यह विश्वास में लिया कि वह शेयर मार्केट में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। यदि वे उनके साथ शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए पेमेंट करती है तो उसे बहुत ही अच्छा लाभ हर माह देते रहेंगे।
परिवादिया ने बताया तीनों आरोपियों ने हर माह 30 से 40 प्रतिशत फायदा देने का विश्वास दिलाया। उसकी बातों में आकर उसने किस्तों में 16 लाख 5 हजार का भुगतान किया। कुछ समय बाद पैसे मांगने हर्ष के घर जाने पर पता चला कि वह कई लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठ कर फरार हो गया है।
अन्य आरोपियों ने रकम वापस देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता मामला दर्ज करवाने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पहुंची लेकिन यहां मामला दर्ज नहीं हुआ। परेशान होकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली कोर्ट के आदेश पर अब थाने में मामला दर्ज किया गया है।

