रेप के आरोपी को गुजरात से पकड़ा


सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी पिछले एक माह से फरार था

कोतवाली थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सीकर की रहने वाली महिला ने 27 जुलाई को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि 2014 को महिला सीकर के प्राइवेट कोचिंग सेंटर में इंग्लिश सीखने के लिए जाती थी इस दौरान उसकी जानकारी लक्ष्मणगढ़ निवासी फैयाज अली के साथ हुई आरोपी ने महिला के साथ जानकारी बढ़ा ली जिसके बाद आरोपी ने महिला को सीकर के एक होटल में बुला लिया और उसके साथ रेप किया


CATEGORIES
Share This