उम्मेद क्लब में सावन उत्सव:मीना मिसेज सावन व सोनाक्षी ने मिस सावन का खिताब जीता


जोधपुर के प्रसिद्ध् उमेद क्लब में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों के साथ सज-धज कर उत्सव में हिस्सा लिया। क्लब के मेंबर के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांस, सावन गीत, मेंहदी, मिसेज व मिस सावन कॉम्पिटिशन में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

उत्सव में मिसेज सावन का खिताब मीना परिहार ने जीता तो वहीं मिस सावन सोनाक्षी रही। डांस कांपिटिशन में ऊषा झंवर पहले स्थान पर दूसरे स्थान पर दिव्या भट्‌टड व तीसरे स्थान पर अक्षिता अग्रवाल रही। मेंहदी कांपीटिशन में हिंमाशी प्रथम व दूसरे स्थान पर मेघा निकुब व दिया सोलंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सावन गीत में पहला स्थान हीना धनाड़िया दूसरा सीमा रावत व तीसरा अर्पिता सोनी का रहा। मिस सावन में दूसरे स्थान पर अर्पिता सोनी तीसरे पर अक्षिता अग्रवाल व मिसेज सावन में दूसरे स्थान पर राधिका व तीसरे पर रुची राठी रही। आयोजन के अंत में मेघा थंबोला का आयोजन भी रखा गया।


CATEGORIES
Share This