सीकर पुलिस की शराब की अवैध ब्रांच पर कार्रवाई










सीकर पुलिस ने शराब की अवैध ब्रांच पर कार्रवाई की है। पुलिस ने दो ब्रांच पर कार्रवाई करते हुए करीब एक लाख रुपए से ज्यादा की शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई सीकर के गांव रामपुरा में नागा की ढाणी में की गई। यहां पुलिस ने एक दुकान की तलाशी ली तो दुकान के अंदर देसी और अंग्रेजी शराब की कई बोतलें मिलीं जिन्हें जब्त किया गया। साथ ही मौके से आरोपी महेंद्र सिंह राजपूत (36) को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई पुराबड़ी में की गई। जहां से भी एक दुकान से सैंकड़ों शराब की बोतलें बरामद की गईं। साथ ही मौके से आरोपी रमेश खेदड़ (25) को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

