चुनाव से पहले देवासी समाज दिखाएगा ताकत










चुनाव से पहले देवासी समाज जोधपुर में बड़ा सम्मेलन कर अपनी ताकत दिखाएगा। रविवार 27 अगस्त को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में यह सम्मेलन होगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में देवासी समाज के लोग पूरे देश से यहां पहुंचेंगे।
देवासी समाज सम्मेलन के बारे में शनिवार को आयोजन समिति के गणेश देवासी और सुखदेव देवासी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में लोगों को जुटाने के लिए दो महीने से पूरे देश में घूम-घूम कर पीले चावल बांटे जा रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

