बाइक लगाकर स्कूटी रोकी, खंजर दिखाकर तोड़ ली चेन:










जोधपुर में बॉम्बे मोटर चौराहे पर शनिवार सुबह 5.15 बजे इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर जाते दामाद ससुर पर चेन स्नेचर ने चाकू से हमला कर दिया। दामाद ने हिम्मत दिखाते हुए चाकू पकड़ लिया तो आरोपी अपनी बाइक छोड़ भाग गया। इस दौरान उसने गोल्ड चेन छीन ली थी।
पीड़ित विकास कांकरिया ने बताया- मैं अरिहंत नगर में रहता हूं। मेरी पत्नी अंजू ने 27 उपवास किए हैं। इसलिए शनिवार सुबह जल्दी उठा और ससुर भंवरलाल दुग्गड़ (70) के साथ पावटा-सी इलाके में शक्तिनगर गली नंबर 6 स्थित स्थानक (जैन धार्मिक स्थल) पर जैन मुनि दर्शन कर 5.15 बजे स्कूटी से घर लौट रहा था। हमारा आज ही नागौर जाने का प्लान था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

