1.50 लाख लूट ले गए, बाजार बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी










बानसूर-नारायणपुर में बेखौफ बदमाश वारदातें करने से नहीं चूक रहे। गुरुवार देर शाम बाइक सवार 4-5 बदमाश किराना दुकानदार पर चाकू से हमला कर रूपयों से भरा बैग लूट ले गए। घायल व्यापारी को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जयपुर रैफर किया गया। घटना से आक्रोशियत व्यापारी बाजार बंद कर सड़क पर उतर आए। रामलीला मैदान में धरने पर बैठ गए। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों की गिरफ्तारी पर अड़े व्यापारियों ने देर शाम तक धरना जारी रखा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

