एग्जाम से पहले छात्रा ने फंदा लगाकर किया सुसाइड


शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में वंडर हाइट के पीछे किराए के मकान में भाई के साथ रहने वाली एक 16 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। जिसने रात को कमरे में फांसी लगा ली। यह घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे की है।

परिजनों ने बताया की छात्रा उषा मीणा व उसका भाई संतोष मीणा अलवर शहर में किराए का कमरा लेकर एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। मूल रूप से कठूमर के सालवाड़ी गांव (अलवर) के रहने वाले हैं। छात्रा वंडर हाइट के पीछे किराए के कमरे में रहकर बीएसटीसी की तैयारी कर रही थी। छात्रा ने शुक्रवार रात को पिता को फोन भी किया था। फोन पर फीस के पैसे मांगे थे। पिता ने शनिवार सुबह पैसे देने को बोला था। लेकिन शनिवार सुबह 5 बजे ही छात्रा ने कमरे में सुसाइड कर लिया। अचानक भाई को पता लगा तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


CATEGORIES
Share This