हवन सामग्री की आड़ में नशे की खेप:22 कट्टों में भरा था डेढ़ करोड़ का डोडा-पोस्त










अजमेर पुलिस ने हवन सामग्री की आड़ में सवा करोड़ के डोडा पोस्त की खेप ले जाते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 4118.155 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित ट्रेलर को भी जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने इस खेप को झारखंड से जोधपुर में सप्लाई करने की बात कही। मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक अंदासु कर रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

