सोने-चांदी के आभूषण व कैश रुपए चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:










बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने घर से सोने-चांदी के आभूषण व लाखों रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से साठ हजार रुपए कैश व 1 किलो 700 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने दो दिन पहले चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

