रेलवे ट्रैक पर मिला नाबालिग का शव


श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रिड़ी में रहने वाले 14 साल के नाबालिग लड़के की लाश बीकानेर-नोखा रेलवे रूट के गांव रासीसर के पास पटरियों पर मिली। नाबालिग गुरुवार सुबह स्कूल गया था लेकिन स्कूल से बिना सूचना ही निकल गया। परिजन बदहवास से उसे ढूंढते रहे और पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। गुरुवार देर रात उसके शव मिलने की जानकारी मिली।


CATEGORIES
Share This