अजमेर में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मचा










अजमेर के माकड़वाली रोड पर स्थित बंद पड़े एक पोल्ट्री फार्म के बाहर शुक्रवार सुबह महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार महिला का गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को यहां लाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। वही, पुलिस जांच कर रही है कि महिला की हत्या पोल्ट्री फार्म में की गई या उसे कहीं और मारकर यहां फेंका गया है। इसके साथ ही महिला की शिनाख्त को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

