रोडवेज कंडक्टर और ड्राइवर ने सवारी के साथ मारपीट की:










सीकर के रामगढ़ सेठान इलाके में रोडवेज बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने सवारी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसे बीच रास्ते ही नीचे उतार दिया। अब पीड़ित ने रामगढ़ सेठान थाने में मामला दर्ज करवाया है।
चुरू जिले के सुजानगढ़ निवासी नानूराम ने रामगढ़ सेठान थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि 24 अगस्त को 12 बजे के करीब वह चूरू से सीकर आने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था। जहां उसके पास एक रोडवेज बस खड़ी थी। रोडवेज बस के कंडक्टर ने नानूराम को कहा कि सीकर चलना है क्या। जब नानूराम ने हां कहा तो कंडक्टर ने नानूराम को बस में बैठा लिया और 50 रुपए किराया लिया। लेकिन जैसे ही रामगढ़ शेखावाटी आया तो ड्राइवर और कंडक्टर ने नानूराम को नीचे उतार दिया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

