जयपुर में बैंक डकैती की बना रहे थे प्लानिंग:नागौर की 5600 गैंग के 5 बदमाश हुए गिरफ्तार


जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने देर रात बैंक में डकैती का प्लान बना रहे नागौर की 5600 गैंग के 5 बदमाशों के हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन बदमाशों को घेराबंदी कर करणी विहार थाना इलाके में गिरफ्तार किया। पुलिस सर्च के दौरान इन बदमाशों के पास से 1 पिस्टल, 2 कारतूस, लोहे के सरिए, बेसबॉल के डंडे, मिर्च पाउडर, 2 लाख 35 हजार रुपए एवं वारदात में करने में प्रयोग लेने वाली 1 फोरच्यूनर गाड़ी बरामद की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हव 5600 गैंग के सदस्य हैं।


CATEGORIES
Share This