जातिगत प्रताड़ना से तंग आकर स्टूडेंट ने दी जान!:


जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र सचिन (15) की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के दो टीचर्स जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके स्टूडेंट को प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर उन्होंने टीचर्स पर मामला भी दर्ज कराया है। बड़े भाई सत्यपाल ने बताया कि दोनों टीचर कई दिनों से दूसरे स्टूडेंट के सामने टॉर्चर कर रहे थे और जब शिकायत की तो कहने लगे कि इसमें गलत क्या है।

इधर, मृतक सचिन का शुक्रवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण व परिजन थाने के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। गुरुवार देर रात तक बातचीत का दौर चला, लेकिन सहमति नहीं बनने पर धरना जारी है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि एक परिजन को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए


CATEGORIES
Share This