ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर किया सुसाइड


युवती और उसके पिता द्वारा लगातार ब्लैकमेल करने और रुपए ऐंठने से परेशान होकर सीकर के दादिया थाना इलाके में एक शख्स ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। अब उसके बेटे ने युवती और युवती के पिता के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवा दिया है।
सीकर के दादिया थाना इलाके के रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि एक बाप-बेटी उसके पिता को पिछले कई दिनों से पैसे देने के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। बाप और बेटी ने मिलकर पीड़ित युवक के पिता से लाखों रुपए, एक प्लॉट और एक स्कूटी रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर ऐंठ लिया। इन सबको लेकर युवक का पिता पिछले लंबे समय से मानसिक तनाव में था।


CATEGORIES
Share This