आज का राशिफल










मेष – TEN OF SWORDS
प्रयत्न कम होने से दिक्कतें आएंगी। आप अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे तो खुद पर विश्वास बढ़ेगा। परिणामों की चिंता हावी न होने दें। हर एक बात को समझने की कोशिश करें, वर्ना आपके लिए तकलीफ बढ़ सकती है। आज टारगेट संबंधी बातों में भी सकारात्मक रहें।
वृषभ – FOUR OF SWORDS
सेहत में आ रहे बदलाव की वजह से चिंता हो सकती है। सेहत की वजह से विचार भी नकारात्मक होंगे। आज आराम करने पर ध्यान दें। जब नकारात्मकता और थकान दूर होगी, विचारों में भी स्पष्टता आएगी। आगे की बातों के बारे में सोचना आपके लिए संभव होगा।
मिथुन – THREE OF CUPS
सकारात्मकता की वजह से प्रसन्नता रहेगी। भविष्य के बारे में विचार न करते हुए वर्तमान पर ही ध्यान देने की कोशिश करें। मित्रों के साथ वक्त बिताने से सकारात्मकता बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ बातचीत सुधारें
कर्क – SIX OF WANDS
आपके काम दूसरों को प्रेरणा देंगे। काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। आपके लिए बढ़ती कंपटीशन में भी आगे बढ़ना संभव हो सकता है। क्रोध और डर की वजह से नकारात्मकता रह सकती है। भविष्य से जुड़ी बातों के लिए आप खुद को तैयार रखें। आपके द्वारा चुना हुआ काम सही है, इस बात का एहसास होगा।
सिंह – THE MOON
आपके जीवन में दूसरे के हस्तक्षेप से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें बुद्धिनानी से दूर करें। अपनी संगत को परखते रहें। जाने-अनजाने में किसी व्यक्ति की गलत सलाह पर काम करने से नुकसान होने की संभावना है।
कन्या – ACE OF WANDS
तकलीफें दूर करने का रास्ता मिलेगा और कई समस्याएं आज सुलझेंगी। स्वभाव में और आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस कारण निराशा को दूर कर पाएंगे। परिचित लोगों के द्वारा बोली गई बातों की वजह से आपको प्रेरणा मिलेगी। अपनी भावनाएं चुनिंदा लोगों के सामने ही प्रकट करें।
तुला – KING OF SWORDS
परिस्थिति को आप अपने नजरिए से देख रहे हैं, इस कारण अन्य लोगों की समस्याओं और भावनाओं को समझना आपके लिए कठिन है, एक-दूसरे के लिए गलतफहमी बन सकती है। पुरानी बातों को छोड़कर किसी एक लक्ष्य का चुनाव करें और काम करें।
वृश्चिक – TEN OF WANDS
तनाव दिन की शुरुआत से ही रहेगा, लेकिन जरूरी काम वक्त के अनुसार पूरा हो सकता है। अपना संयम बनाए रखें। क्रोध आपकी बेचैनी बढ़ा सकता है। क्रोध से बचें।
धनु – THREE OF PENTACLES
अपने काम से जुड़ी हुई खूबियां और खामियां समझें। किसी काम को गंभीरता से न लेना नुकसान का कारण बन सकता है। काम को वक्त पर पूरा करें। तभी क्वालिटी बनाए रखना और खुद को तनाव से दूर रखना संभव होगा। नए स्किल्स सीखने का मौका मिल सकता है। इसका फायदा जरूर उठाएं।
मकर – EIGHT OF WANDS
योजना के अनुसार काम करें। किसी व्यर्थ काम के लिए समय बर्बाद न करें। पैसों की आवक भले ही सीमित हो, लेकिन आपकी हर जरूरत पूरी हो सकती है। परिवार के लोगों को भावनात्मक रूप से ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें।
कुंभ – QUEEN OF PENTACLES
निवेश का निर्णय लेने से पहले अपनी जरूरतों को ठीक से समझें। जिन बातों पर बेकार खर्च हो रहा है, उनसे बचें। बच्चों से संबंधित चिंता रहेगी। यदि आप योग्य तरीके से बातचीत करते हैं, काम से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं।
मीन – SEVEN OF SWORDS
किसी व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन करते समय गलत कामों में साथ न दें। अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें। साथ में क्वालिटी पर भी ध्यान दें। आपकी छोटी सी गलती भी बड़ी मानहानि कर सकती है। लोगों के मन में आपकी छवि कैसी बन रही है, इस बात पर ध्यान दें।

