ढिंगसरी-रातड़िया में लोड बंटवारे का विवाद सुलझा


पांचू ब्लॉक के ढिंगसरी और रातड़िया के किसानों बीच बिजली लोड को लेकर दो सप्ताह से चल विवाद गुरुवार को सुलझ गया। किसान प्रतिनिधियों के साथ उपखंड प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के बीच हुई वार्ता से रास्ता निकाल लिया गया है। वीसीबी लगा कर लोड को समान रूप से वितरित किया जाएगा।

ढिंगसरी और रातड़िया ​​​​​​​जीएसएस से जुड़े किसान लोड के असमान वितरण से नाराज होकर आंदोलनरत थे। विद्युत अधिकारियों ने सोमवार को ढिंगसरी स्थित जीएसएस पर वीसीबी लगाकर लोड नियंत्रण की व्यवस्था की थी, लेकिन इसके बाद भी विवाद थम नहीं पाया। बढ़ते विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज उप तहसील कार्यालय पांचू में दोनों पक्षों के साथ लंबी वार्ता की तथा रातड़िया जीएसएस पर वीसीबी लगा कर लोड को 215 तक व्यवस्थित करने, जीएसएस पर ठेकेदार के लापरवाह कार्मिक को हटाने व तकनीकी रूप से की गई। इस व्यवस्था का उल्लंघन करने पर तत्काल कार्यवाही का आश्वासन देने पर दोनों पक्ष मान गए।


CATEGORIES
Share This