गुर्जर समाज ने निकाली 3 किलोमीटर लम्बी रैली:


अजमेर में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को गुर्जर समाज के हजारों युवाओं ने रैली निकाली। करीब तीन किलोमीटर लम्बी रैली में बड़ी संख्या में समाज के युवाओं ने गुर्जर एकता का संदेश दिया। इस मौके पर झंडे लहराते हुए वाहनों पर सवार समाज के युवक व लोग शामिल हुए। रैली रामगंज से रवाना हुई। वैशाली नगर देवनारायण मंदिर पर समापन हुआ। इस दौरान मुख्य मार्गों से गुजरी रैली में समाज के युवक व लोग नारे लगाते हुए चले। रैली का जगह -जगह पर स्वागत किया गया


CATEGORIES
Share This